Thursday, May 2, 2024
HomeDESHPATRAसंकट निवारण और ग्रह दशा के सकारात्मक प्रभाव के लिए निरंतर जाप...

संकट निवारण और ग्रह दशा के सकारात्मक प्रभाव के लिए निरंतर जाप जारी

विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना कर रहे सुधांशु सुमन

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। झारखंड सहित पूरे देश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए यज्ञ-हवन भी किए जा रहे हैं। झारखंड के जाने-माने समाजसेवी और तिरंगा सम्मान यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक सुधांशु सुमन लाॅकडाउन शुरू होने के बाद से विश्व शांति की कामना के साथ लगातार अपने आवास पर नव ग्रह शांति पाठ व हवन आदि आध्यात्मिक अनुष्ठान करने में जुटे हैं। उनका मानना है कि ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। यज्ञ व हवन से वातावरण में शुद्धता आती है। ग्रह गोचर का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वैश्विक आपदा कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान है। कोरोना वायरस के कारण कोविड19 महामारी फैल रही है। इससे मानव जीवन के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। हमें इसका सामना करते हुए कोरोना को हराने के लिए हर स्तर पर प्रयास करना जरूरी है। श्री सुमन ने कहा कि ईश्वरीय शक्ति के चमत्कार से हर प्रकार के संकटों से मानव को छुटकारा प्राप्त हुआ है। इसलिए धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भी ईश्वर से हम कामना करें कि इस वैश्विक महामारी कोरोना का नाश हो।
श्री सुमन ने शनिवार को सुबह अपने आवास पर नवग्रह शांति पाठ के बाद हवन किया। हवन में घी की धार से प्रज्ज्वलित अग्नि की लौ से पूरे वातावरण में शुद्धता की कामना करते हुए उन्होंने कोरोना को हराने में सफल होने की कामना की।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments