Wednesday, May 1, 2024
HomeBIHARभाजपा कार्यकर्ता मृतक विजय सिंह के परिजन को सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा,...

भाजपा कार्यकर्ता मृतक विजय सिंह के परिजन को सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा, लोकसभा और विधानसभा में टिकट दे बिहार सरकार:-मन्तोष सिंह

गया । द राजपूत ऑफ बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्तोष सिंह ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि जहानाबाद कल्पा निवासी भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज के दौरान हुई मौत क़ो बिहार सरकार के द्बारा हत्या बताया है। मन्तोष सिंह ने भारत सरकार और बिहार सरकार से मांग किया कि इस मृत्य परिवार को सरकारी नौकरी सहित उचित मुआवजा देने की माँग की है साथ-ही-साथ भाजपा लोकसभा और विधानसभा में इनके परिवार को टिकट दे। उन्होने क़हा क़ि एक राजपूत का बलिदान हुआ है, और यह कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जल्द ही पटना में एक राजपूतों की बड़ी मीटिंग और आंदोलन किया जाएगा जिसमें राजपूत ऑफ बिहार संगठन के सैकड़ों सदस्य व पदाधिकारी शामिल रहेंगे, उन्होने क़हा क़ि इसके लिए बिहार के जितने भी क्षत्रिय समाज के संगठन के समाजिक लोग है उन्हे एक मीटिंग करके एक बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। तब जाकर इस बिहार सरकार का पर्दाफाश हो सके। श्री सिंह ने बताया कि जहानाबाद बीजेपी के महामंत्री विजय सिंह की मौत पुलिस के पिटाई से हुई है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। घायल होने के बाद बीजेपी नेता विजय सिंह को पीएमसीएच ले जाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जहानाबाद महामंत्री की मौत नहीं हत्या हुई है, जो एक साजिश है, नीतीश सरकार गुंडागर्दी कर रही है, बिहार सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। लाठीचार्ज नीतीश सरकार की विफलता है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी। बिहार सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अपनी विफलता छिपाने के लिए लोकतंत्र पर हमला किया है। इस तरह का रवैया से साफ दिख रहा है कि हर तरफ से बिहार सरकार ने असफलता को छुपाने का लगतार हर तरह के हथकंडे आपना रही है, लेकिन ये बात नीतिश सरकाऱ को क्यो नही समझ में आ रहा कि अब जनता राज्य है ना कि तानाशाही राज्य। अब लोकतंत्र राज्य है जो कि पुरी तरह जनता का राज्य होता है फिर तानाशाही रवैया आपना कर आपनी असफलता छुपाने में लगा हुआ है, लेकिन अब जानता सभी जनता भी जा रही है कि अब बिहार सरकार का कोई चारा नही चल रहा है तब ही तो आपना विफलता को छुपाने के लिए लाठीचार्ज करवा कर जनता की आवाज दबाने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments