Friday, May 3, 2024
HomeDESHPATRAहटिया मजदूर यूनियन के तत्वावधान में मजदूरों का महाजुटान कार्यक्रम आयोजित

हटिया मजदूर यूनियन के तत्वावधान में मजदूरों का महाजुटान कार्यक्रम आयोजित

मांगों को लेकर 26 नवंबर को हड़ताल की घोषणा

  • रांची। श्रमिक संगठन हटिया मजदूर यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को एचइसी मुख्यालय के समीप स्थित नेहरू पार्क में मजदूरों का महाजुटान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभा में लगभग चार सौ से मजदूरों ने भाग लिया। इसमें सप्लाई और पर्मानेंट मजदूरों ने काफी संख्या में शामिल होकर चार मांगो के प्रति एकजुटता का इजहार किया। इसमें पे रिवीजन, समान काम का समान वेतन भुगतान, ग्रेच्यूटी लागू करने के लिए जल्द आदेश जारी करने और तकनीकी मजदूरों को दो हजार रूपये की दर से अतिरिक्त भुगतान का आदेश जारी करने की मांग शामिल है। इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि मांगों पर विचार करने के लिए कई बार प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, वार्ता भी हुई, लेकिन प्रबंधन टाल मटोल की नीति अपनाता रहा। उन्होंने कहा कि इन्हीं चार मांगों को लेकर 26नवम्बर को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गयी है। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री हरिराम रजवार ने कहा कि एचइसी प्रबंधन मजदूरों को वाजिब हक देने में आनाकानी कर रहा है। प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों की जायज़ मांगों की उपेक्षा की जा रही है। महाजुटान में मजदूरों ने बेमिसाल एकता का परिचय दिया है। उन्होंने अन्य श्रमिक संगठनों से भी मजदूर हित में जारी संघर्ष में एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि एक दिन के हड़ताल से बात नही बनी, तो आगे के संघर्ष का निर्णय लिया जायेगा। इस महाजुटान को सम्बोधित करने वालों में हरेन्द्र प्रसाद यादव शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भवन सिंह ने की। महाजुटान में मजदूरों ने गगनभेदी नारों के साथ 26नवम्बर के हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments