Wednesday, May 1, 2024
HomeBIHARभारतीय लोकतंत्र को नई दिशा देने में सफल रहे हैं लोकतांत्रिक राजनीति...

भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा देने में सफल रहे हैं लोकतांत्रिक राजनीति के शिल्पकार नरेंद्र मोदी

मोदी ने लोकतांत्रिक राजनीति को सामाजिक राजनीति के रूप में परिवर्तित किया है।

रघुवंश नारायण सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और लोकतंत्र को एक नई दिशा देने में सफल रहे हैं। वैश्विक स्तर पर उनकी पहचान एक लोकप्रिय जननेता के रूप में है।
लोकतांत्रिक राजनीति के शिल्पकार के रूप में उनका व्यक्तित्व उभर कर सामने आया है। विगत लगभग दो दशकों के उनके कार्यकाल का आकलन करें तो प्रतीत होगा कि उन्होंने लोकतांत्रिक राजनीति की एक नई शैली विकसित की है। भारत के भविष्य की अवधारणा के तहत उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मोदी सरकार की स्टार्टअप की अनेक योजनाओं से युवा लाभान्वित हो रहे हैं। देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की आधुनिकीकरण योजना से पर्यटन उद्योग विकसित हुआ है। इससे बड़े पैमाने पर तीर्थयात्री आकर्षित हुए हैं। काफी संख्या में पर्यटकों के आवागमन से तीर्थ स्थलों के आसपास आर्थिक गतिविधियां बढ़ी है। इससे गांव-कस्बों में आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है।
मोदी के प्रयास से सभी क्षेत्रों में विकास का सपना साकार हो रहा है। उनके पास दीर्घकालीन भविष्य की सोच है और इसी सोच के तहत उन्होंने अपनी राजनीति में भारत के भविष्य को विशेष रूप से केंद्रित किया है।
मोदी ने लोकतांत्रिक राजनीति को सामाजिक राजनीति के रूप में परिवर्तित किया है।
जनसभाओं में भी वे सत्ता की राजनीति से परे समाज से अपनी राजनीति को जोड़ने की बात कहते हैं।
श्री मोदी मन की बात को सामाजिक परिवर्तन से जोड़ने के साथ-साथ अनेक छोटे-छोटे सामाजिक मुद्दों को भी तरजीह देते रहे हैं। छात्रों से संवाद, परीक्षा पर चर्चा, युवाओं में तनाव बढ़ने की चिंता आदि के माध्यम से देश की विभिन्न संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोने में सफल रहे हैं। हाशिए पर रहने वाले लोगों का मन की बात के जरिए उन्होंने उत्साहवर्धन किया।
उनका मानना है कि इन सकारात्मक प्रयासों से सत्ता की राजनीति आशा, विश्वास, विकास और सामाजिक मुद्दों की राजनीति के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
यही वजह है कि मोदी जन-जन के दिलों में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। नरेन्द्र मोदी की छवि महज एक राजनेता की ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक नेता, सांस्कृतिक कार्यकर्ता और जन-जन की समस्याओं के समाधान के प्रति सतत प्रयासरत रहने वाले एक प्रखर व्यक्तित्व के रूप में भी है।
नरेंद्र मोदी ने देश में एक नई राजनीतिक शैली विकसित करने का भी प्रयास किया है। उन्होंने पार्टी के नेताओं को नसीहत देते हुए विवादों से बचने, अनर्गल बयानबाजी से परहेज करने और सिर्फ विकास कार्यों को तरजीह देते हुए इस दिशा में प्रयासरत रहने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन प्रयासों का ही प्रतिफल है कि अनेक नेता विवादों एवं नकारात्मक चर्चा से परहेज करते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं।
निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास भारतीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था को सशक्त, स्वस्थ और समृद्ध करने में काफी सहायक है।
*(लेखक बिहार सरकार के सेवानिवृत अभियंता व जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments