Sunday, May 5, 2024
HomeJHARKHANDग़दर2 के रिलीज़ से पहले अमीषा पटेल क्यों पहुँची राँची कोर्ट, जानिए...

ग़दर2 के रिलीज़ से पहले अमीषा पटेल क्यों पहुँची राँची कोर्ट, जानिए पूरा मामला

अमीषा पटेल जल्द ही सनी देओल संग गदर 2 में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस 23 साल बाद सकीना बन बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

बॉलीवुड को ‘कहो ना प्यार है’ और ‘गदर’ जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाली और गदर-2 को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाई बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल आज रांची सिविल कोर्ट में सशरीर हाजिर हुई। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने एक शब्द नहीं कहा। हालाँकि मीडिया से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा स्कार्फ से ढंक लिया था। लेकिन जैसे ही अमीषा पटेल कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुई तो अदालत ने उन्हें अपने चेहरे से स्कार्फ हटाने का निर्देश दिया। जिसके बाद उन्हें अपना चेहरा कोर्ट में दिखाना पड़ा।

अमीषा पटेल चेहरा ढँक कर पहुँची राँची कोर्ट
21 जून को फिर देनी होगी हाज़िरी 

अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत मिल गई। अप्रैल में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें समन जारी करके पेश होने के लिए कहा था लेकिन तब अभिनेत्री हाजिर नहीं हुई थीं। इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी, धमकी देने और चेक बाउंस का आरोप लगाया था।बता दें कि रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीनियर डिवीजन) डी एन शुक्ला के कोर्ट में अमीषा पटेल ने हाजिरी लगायी। जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें कंडीशनल बेल देते हुए 21 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। अगर वह 21 जून को कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनकी बेल टूट जायेगी।

चेक बाउंस मामले में राँची कोर्ट आयी अभिनेत्री अमीषा पटेल
पहले वारंट जारी हुआ था 

बता दें कि 7 अप्रैल 2023 को रांची के सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया था। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह जो झारखंड के फिल्म निर्माता हैं, उन्होंने अमीषा पटेल और उनकी पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था।

जानिए पूरे मामले को

यह मामला वर्ष 2017 का है, जिसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई थी। उस मुलाक़ात में अमीषा ने अजय को फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर दिया था। अजय कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वे पैसा ब्याज समेत लौटा देंगे। डील के अनुसार देसी मैजिक की शूटिंग तो शुरू हुई थी लेकिन अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है। जब फिल्म निर्माता ने अमीषा पटेल से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे नहीं लौटाया। काफी समय बीत जाने के बाद, अमीषा ने अजय को अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए।

आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने अमीषा से पैसे वापस मांगे थे। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments