देवघर/कास : कोरोना को लेकर लागु लॉकडाउन के कारण गरीब एवं असहायों को भुखमरी से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सह देवघर नगर निगम उप महापौर प्रत्यासी रवि केशरी ने वार्ड संख्या 24 में एक सौ परिवारों के बीच चावल-दाल, मूढ़ी, बिस्कुट,चनचुर, साबुन-सर्फ़ और सरसो तेल का निशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार केशरी, अधिवक्ता अतीकुर रहमान, शकील अंसारी, सुभाष जाग्रति मंच के उदय चक्रवर्ती कृष्ण आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री केशरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य ही रहा है आपदा, महामारी और आफत-विपत में गरीबो-निसहायों को मदद करना रहा है। उन्होंने कहा कि इस विपत्ति में वे देवघर के लोगो के साथ हर समय खड़ा है।