Tuesday, April 30, 2024
HomeDESHPATRAपीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित शख्सियत आदित्य विक्रम जायसवाल

पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित शख्सियत आदित्य विक्रम जायसवाल


रांची से विनीत कुमार की रिपोर्ट
रांची। कोरोना संक्रमण काल के दौरान पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित शख्सियत हैं शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की अवधि में श्री जयसवाल ने मानव सेवा के कई मिसाल पेश किए हैं। शहर स्थित विभिन्न स्लम एरिया में गरीबों और जरूरतमंदों को लॉकडाउन के दौरान हो रही परेशानियों के मद्देनजर वे स्वयं अपने स्तर से व अपने संगठन “झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस” के सौजन्य से पीड़ितों के बीच राशन सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां व दैनिक उपयोग में अन्य जरूरी सामानों का वितरण करने में जुटे हैं। श्री जायसवाल अपने सहयोगियों संग प्रतिदिन किसी ने किसी क्षेत्र में गरीबों की पीड़ा से अवगत होने निकलते हैं और उनकी परेशानियों व समस्याओं को दूर करने की दिशा में पहल शुरू कर देते हैं। विगत तकरीबन एक साल से लॉकडाउन के दौरान खासकर गरीब तबके के लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए श्री जायसवाल उनकी सेवा में जुटे हुए हैं। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के बैनर तले गरीबों को जरूरी सामग्री मुहैया कराने के प्रति सदैव तत्पर रहना उनकी दिनचर्या में शुमार है। इसमें उनकी टीम के सहयोगी सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पीड़ित मानवता के सेवार्थ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर का आयोजन कर वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करते हैं। श्री जायसवाल बताते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना ने मानव जीवन की लय को छिन्न-भिन्न करके रख दिया है। संपूर्ण मानवता इस महामारी से त्रस्त है। लॉकडाउन के दौरान रोज कमाने-खाने वाले लोगों पर शामत ही आ गई है। इससे गरीबों को दो जून की रोटी मयस्सर नहीं हो पा रही है। इंसान तो इंसान, जानवरों के निवाले पर भी संकट गहरा गया है। इसे देखते हुए उन्होंने विगत दिनों स्ट्रीट डॉग व सड़कों पर विचरण करने वाले अन्य लावारिस जानवरों की भूख मिटाने के लिए भी जानवरों की देखभाल के लिए समर्पित संस्था होप एंड एनिमल ट्रस्ट को आवश्यक खाद्य सामग्री मुहैया कराई। श्री जायसवाल मानव सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने में उन्हें अपने टीम के सदस्यों और सहयोगियों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिसके बलबूते वह गरीबों की सेवा करने में समर्थ हो पा रहे हैं। समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए अनुकरणीय ही नहीं प्रेरणास्रोत भी बन गया है। उनका मानना है कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई मानव धर्म नहीं है। श्री जायसवाल का मानना है कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की परेशानियों को देखते हुए अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संगठनों को भी आगे आकर मदद करने की आवश्यकता है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments