अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया
शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा भटबीघा मोहल्ले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष बबन बैठा घटनास्थल पर से शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या करने के पीछे के सही कारणों का पता पुलिस लगा रही है। थानाध्यक्ष श्री बैठा ने बताया कि मृतका का पुकारू नाम चुनमुन बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास है। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि चुनमुन की शादी ठीक हो गई थी। जिसकी बात भी लड़के से होती थी। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर अभी कुछ कहना गलत हो सकता है। मृतका के परिजनों की ओर से पुलिस के पास अधिकृत बयान आना बाकी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी आने का इंतजार है।