Monday, April 29, 2024
HomeDESHPATRAझारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में बोले मथुरा प्रसाद महतो,'आंदोलनकारियों को...

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में बोले मथुरा प्रसाद महतो,’आंदोलनकारियों को समुचित सम्मान सरकार के एजेंडे में शामिल’

देशपत्र डेस्क

रांची। झारखंड अलग राज्य गठन के लिए आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को समुचित सम्मान देना राज्य सरकार के एजेंडे में शामिल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिशा में गंभीर है। आंदोलनकारियों को उनका वाजिब हक यथाशीघ्र मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना है। उक्त बातें झामुमो विधायक व पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा पुराने विधानसभा परिसर स्थित सभागार में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगे जायज है। काफी दिनों से झारखंड आंदोलनकारी अपनी मांगों के संदर्भ में सरकार से अनुरोध करते आ रहे हैं। इस दिशा में राज्य सरकार को यथाशीघ्र निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि राज्य सरकार से आंदोलनकारियों को निराशा नहीं होगी। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। श्री महतो ने आंदोलनकारियों से एकजुट रहने और अपने हक के लिए आंदोलनरत रहने की अपील की।
बैठक में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में आंदोलनकारियों के हितों की बात करने वाले विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो तथा आंदोलनकारियों की समस्याओं को उठाने वाले विधायक व मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, भाकपा (माले) के विनोद कुमार सिंह, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम, कांग्रेस पार्टी के बंधु तिर्की, आजसू पार्टी के लंबोदर महतो, झामुमो के दीपक बिरुवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
वहीं, झारखंड आंदोलनकारियों के हितों के संदर्भ में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की भूमिका की निंदा की गई।
इस मौके पर बैठक में शामिल संघर्ष मोर्चा के पदधारियों और सदस्यों ने झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए अनवरत संघर्षरत रहे आंदोलनकारियों के हितों की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो ने की‌। उन्होंने कहा कि अपना हक पाने के लिए एकजुटता जरूरी है। संघर्षरत रहकर अपने अधिकारों की रक्षा और मान सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में केंद्रीय प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियोंके अस्तित्व व झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करते रहने की आवश्यकता है।
वहीं, आंदोलनकारी विदेशी महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के त्याग व समर्पण का ही प्रतिफल है कि झारखंड अलग राज्य बन पाया।
आंदोलनकारी व झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य हलधर महतो ने कहा कि हम अपनी पहचान को मिटने नहीं देंगे

आंदोलनकारी जहांआरा बेगम ने कहा कि अपने हक के लिए हमें संघर्ष करना है।
बैठक में आंदोलनकारी लखन महतो ने कहा कि लंबे संघर्ष व शहादत के बल पर झारखंड अलग राज्य अस्तित्व में आया। लेकिन राज्य गठन के लिए संघर्षशील रहे आंदोलनकारी हाशिए पर धकेल दिए गए हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी राजदेव महथा ने कहा कि आंदोलनकारियों ने एक लड़ाई अलग राज्य निर्माण की लड़ी और अब अपने सम्मान व अधिकार के लिए लड़ना है।
मोर्चा के सचिव किशोर किस्कू ने कहा कि संगठन को गतिमान रखते हुए अपनी पहचान की लड़ाई जारी रखेंगे।
बैठक का संचालन केंद्रीय सचिव व आंदोलनकारी कयूम खान ने किया। इस अवसर परसर्जन हांसदा, हबुलाल गोराई,इसरार अहमद, अनिल उरांव, सरोजनी कच्छप, विनीता खलखो,विशेषण भगत, मंगलेश्वर उरांव,निर्मल डुंगडुंग,गोपाल महतो, माझो महतो, जनार्दन मल्लिक,एरेन कच्छप,संतोष कुमार सिंह,राजेश प्रसाद, दोंदे प्रधान,रूपलाल महतो,तिलू महतो,सहदेव महतो,ठाकुर प्रसाद महतो,कृष्णा महतो,अर्जुन साहू,रेशमी देवी,भगीरथ महतो,गंगाधर महतो,मुकेश ठाकुर,फुलमनिया मंजन,मुनिया मंजन,तिलेश्वर महतो सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments