Sunday, May 5, 2024
HomeJHARKHANDअब विश्वस्तरीय होगा धनबाद जंक्शन,सुविधा होगी एयरपोर्ट जैसी

अब विश्वस्तरीय होगा धनबाद जंक्शन,सुविधा होगी एयरपोर्ट जैसी

स्टेशन को विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक सुविधा से लैस करते हुए ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी।

धनबाद:

धनबाद स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। धनबाद स्टेशन का चयन स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत किया गया है। धनबाद के साथ-साथ बरौनी, सीतामढ़ी, दरभंगा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने की जिम्मेवारी रेलवे लैंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (RLDA) को सौंपी गई है।

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं सिंगरौली स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की जा चुकी है। ECR के इन पांच स्टेशनों का पुनर्विकास कर उसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाना है।

झारखंड का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है धनबाद

धनबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन, भारतीय रेलवे का एक रेलवे स्टेशन है जो भारतीय राज्य झारखंड में धनबाद जिले के मुख्यालय धनबाद शहर की सेवा करता है। यह झारखंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, जहां प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रेनें और 1 लाख से ज़्यादा यात्री आते हैं। सबसे बड़े और व्यस्ततम रेलवे जंक्शनों में से एक, यह ग्रैंड कॉर्ड पर यकीनन सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है।

स्टेशन परिसर में मॉल और मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनेंगे

CRPO ने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षा, बेहतर एवं सुखद यात्रा अनुभव तथा विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं देनी है। स्टेशन को विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक सुविधा से लैस करते हुए ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी। रेलवे की जमीन पर मॉल और मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनाएं जाएंगे। स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और ‘हरित इमारत’ मानकों के अनुसार किया जाएगा।

सभी प्लेटफार्मों पर लगेंगे लिफ्ट और एस्केलेटर

CRPO ने बताया कि स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को विकसित कर इसे भीड़ मुक्त बनाया जाएगा। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण गेट एवं हर प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे ताकि एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। यात्रियों के खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि की सुविधाएं भी विकसित होंगी। दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, ब्रेल लिपि जैसी सुविधाओं का भी इंतजाम किया जाएगा।

धनबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान
1.शक्ति मंदिर : धनबाद रेलवे स्टेशन से 2.5 कि.मी
2.शहीद भगत स्मारक सरायढेला : धनबाद रेलवे स्टेशन से 5 कि.मी
3.भूवैज्ञानिक संग्रहालय : धनबाद रेलवे स्टेशन से 4 किमी
4.बिरसा मुंडा पार्क धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन से 5.5 कि.मी
5.भटिंडा जलप्रपात : धनबाद रेलवे स्टेशन से 17 कि.मी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments