Friday, May 3, 2024
HomeJHARKHANDमहाराष्ट्र के नेताओं से मिले थे झारखंड के तीनों विधायक,CCTV फ़ुटेज में...

महाराष्ट्र के नेताओं से मिले थे झारखंड के तीनों विधायक,CCTV फ़ुटेज में साथ दिखे

महाराष्ट्र से पूरे मामले की मध्यस्था करने वाला पूर्व एनएसजी कमांडो व चंद्रशेखर राव बावनकुले का भगीना जयकुमार बलखेड़े भी सीसीटीवी में उनके साथ मौजूद है।

रांची:

झारखंड में सरकार गिराने की कथित साजिश और विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला अब धीरे धीरे साफ़ होता दिख रहा है । सरकार गिरने के मामले में पाँच दिन पहले रांची पुलिस ने रांची के एक होटल से तीन आरोपी अभिषेक, अमित और निवारण को गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर झारखंड से पुलिस की एक टीम मामले की जांच के लिए दिल्ली गई थी। टीम को दिल्ली के एक होटल(विवंता) के सीसीटीवी फुटेज में कई सबूत हाथ लगे हैं। होटल(विवंता) की फुटेज में पुलिस ने पाया है कि 15 जुलाई की शाम को होटल में झारखंड के कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला यादव और निर्दलीय विधायक अमित यादव की बैठक महाराष्ट्र के भाजपा नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर राव बावनकुले और चरण सिंह के साथ हुई थी।

महाराष्ट्र से पूरे मामले की मध्यस्था करने वाला पूर्व एनएसजी कमांडो व चंद्रशेखर राव बावनकुले का भगीना जयकुमार बलखेड़े भी सीसीटीवी में उनके साथ मौजूद है। साथ ही रांची से गिरफ़्तार किए गए तीनों आरोपी(अभिषेक कुमार दुबे, अमित सिंह और निवारण कुमार महतो) भी CCTV फूटेज में साथ दिख रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में क़बूल किया था कि विधायकों के साथ वे भी दिल्ली गए थे।

होटल में 15 मिनट तक मीटिंग की

सूत्रों के मुताबिक, रांची के खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में दिल्ली गई जांच टीम ने होटल से सोमवार को 15, 16 व 17 जुलाई के फुटेज की मांग की थी। वहीं होटल हैरियर से भी 15 जुलाई का फुटेज मांगा गया था। 15 जुलाई की देर शाम होटल में एक साथ विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, अमित यादव के अलावा महाराष्ट्र के चंद्रशेखर राव बावनकुले, चरण सिंह, जयकुमार बेलखेड़े व गिरफ्तार तीनों आरोपियों के बीच तकरीबन पंद्रह मिनट की बैठक हुई थी। बैठक के बाद बाद सभी लोग दो अलग-अलग गाड़ी (एसयूवी) से एक साथ निकलते भी फुटेज में दिख रहे हैं।

एक करोड़ की राशि एडवांस नहीं मिलने पर तीनों विधायक नाराज होकर लौट गए थे

पूर्व में इस मामले में गिरफ्तार अभिषेक कुमार दुबे ने स्वीकारोक्ति बयान मे खुलासा भी किया था कि होटल विवंता से निकलने के बाद महाराष्ट्र के भाजपा नेता तीनों विधायकों को पार्टी के बड़े नेताओं से मिलाने भी ले गए थे। लेकिन एक करोड़ की राशि एडवांस नहीं मिलने पर तीनों विधायक नाराज होकर लौट गए थे। हालांकि तीनों विधायक खरीद फरोख्त की बात से इंकार करते रहे हैं।

झारखंड पुलिस विधायकों को जारी करेगी नोटिस

होटल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब रांची पुलिस इस मामले में तीनों विधायकों को नोटिस जारी करेगी। रांची पुलिस के वरिय अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से पुलिस टीम के लौटने के बाद संबंधित विधायकों को नोटिस दिया जाएगा और उनका पक्ष लिया जाएगा। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं के साथ साथ होटल ली लैक से भागने वाले चार नेता व व्यवसायियों से भी पूछताछ की जाएगी। जल्द ही झारखंड पुलिस की टीम महाराष्ट्र जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments