Friday, May 3, 2024
HomeJHARKHANDजिस बेटी की हत्या की हुई थी FIR, 48 घंटे बाद वह...

जिस बेटी की हत्या की हुई थी FIR, 48 घंटे बाद वह ज़िंदा घर लौटी

शोभा के पिता बहादुर दास ने 3 जून को दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

देवघर:

झारखंड के देवघर से एक खबर आ रही है जहां एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी दर्ज होने की महज़ 48 घंटे बाद ही महिला जिसका नाम शोभा देवी बताया जा रहा है, वह सही-सलामत जिंदा घर लौट आई है ।

झारखंड के देवघर में पिता ने जिस बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी उसका नाम शोभा देवी है, और वह FIR दर्ज होने के 48 घंटे बाद ही अपने घर वापस लौट आई है। महिला शोभा देवी देवीपुर थानाक्षेत्र के तिलौना गांव की रहने वाली है। शोभा के पिता बहादुर दास ने 3 जून को दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शोभा की शादी कुछ वर्ष पहले मधुपुर थानाक्षेत्र के जयंतीग्राम में हुई थी। शोभा ने थाने में जो राज बताई वह जानकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

महिला ने उसे बेचे जाने का आरोप लगाया
शोभा ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसके पति विक्की दास ने उसे किसी को बेच दिया था। वह किसी तरह वहाँ से जान छुड़ाकर वापस भाग आई है। शोभा ने कहा कि उसने कई दिनों से ठीक से भोजन नहीं किया है । ऐसे में पुलिसवालों ने नगर थाने के मेस से खाना मंगवाकर शोभा को खिलाया। फिलहाल शोभा को महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि महिला के पिता ने सीधे हत्या की प्राथमिकी क्यों दर्ज कराई। पति ने उसे क्यों बेचा? 

दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था
शोभा के पिता बहादुर दास ने पुलिस को बताया कि 31 मई को उन्हें बताया गया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। पिता ने कहा कि दामाद विक्की दास और उसकी चचेरी भाभी संगीता 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। जिसके चलते उनकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था । अभी एक महीने पहले शोभा ने एक बेटी को जन्म दिया है । बेटी के जन्म देने के बाद से प्रताड़ना और भी ज्यादा बढ़ गई। ससुराल में शोभा के साथ मारपीट भी की जाती थी। उन्होंने कहा कि जब उन्हें शोभा की हत्या और शव गायब करने की खबर दी गई तो वह अपने स्तर से पता लगाते रहे। जब कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो 3 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई । 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments