Monday, April 29, 2024
HomeDESHPATRAझारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक में बोलीं जरिता लैतफलांग

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक में बोलीं जरिता लैतफलांग

संगठन को सशक्त बनाने और जनाधार बढ़ाने में जुटें कार्यकर्ता


रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला चैप्टर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रभारी जरिता लैतफलांग व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित थे।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रभारी जरिता लैतफलांग ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने पूरे देश भर में सबसे बेहतर कार्य किया है। कोविड राहत कार्य, वैक्सीनेशन, सैनिटाइजेशन, मेडिकल किट वितरण एवं अन्य सामाजिक कार्य कर देश में एक अनोखा संदेश देने का काम किया है। इसके लिए डाॅ.शशि थरूर एवं मेरी ओर से शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस का इस वर्ष चौथी वर्षगांठ है। 04 अगस्त को सबसे स्वर्णिम दिन है, उस दिन अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर शेयर करें, नेशनल लेवल पर मीटिंग होगी, जिसमें राहुल गांधी व कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेता शामिल रहेंगे। सबों को लिंक दी जाएगी, इससे अवश्य जुडें।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में आदित्य विक्रम जायसवाल ने लोकसभा, विधानसभा, प्रखंड व पंचायत तक प्रभारी बनाने की सोच को संगठन में नया स्ट्रैक्चर देने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी में हर काम को बांटा गया है। सबका अपना महत्व एवं दायरा है। सभी दायरे में रहकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं। झारखंड आदिवासी राज्य है। यहां शहरी एवं ग्रामीण दोनों के हिसाब से मेंबर शुल्क तय कर प्रोफेशनल कांग्रेस व अन्य व्यवसायी लोगों को जोड़ने का काम करें। प्रोफेशनल कांग्रेस के नेताओं को पार्टी वर्कर व प्रोफेशनल दोनों रोल को निभाना है। पंचायत में दुकानदारों के साथ रिश्ता बनाया जाए, क्योंकि दुकानदार पूरा गांव को कंट्रोल करता है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस और चेंबर आॅफ कामर्स दोनों मिलकर झारखंड में बंद पड़े उद्योगों को पुनः चालू करवाने का काम किया जाए। संगठन आज मुद्दों के साथ चलता है। मुद्दों की राजनीति की जाए।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण राय ने कहा कि झारखंड में प्रोफेशनल कांग्रेस की असल पहचान आदित्य विक्रम जायसवाल ने देने का काम किया है। प्रोफेशनल में रिटायर्ड प्रोफेशनल्स लोगों को जोड़िए। टेक्नीकल लोगों को पार्टी में जगह देकर मजबूत बनाने का कार्य करें।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस आदरणीय राहुल गांधी की सबसे बेहतरीन सोच है। जिसके माध्यम से आज देश भर के प्रोफेशनल लोगों कांग्रेस पार्टी में जोड़कर सहयोग कर रहे हैं। प्रोफेशनल कांग्रेस अपनी विस्तार लोकसभा से लेकर पंचायत तकर करेगी ताकि आने वाले लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय, पंचायत चुनावों में भी अपनी उपस्थिति मजबूती के साथ दे सके। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्य कर प्रोफेशनल के साथ अन्य इच्छुक लोगों को भी जोड़ेगी। बोर्ड, आयोग, 20 सूत्री निगरानी समिति आदि जगहों पर भी प्रोफेशनल कांग्रेस के लोगों को जगह मिलनी चाहिए ताकि पूरे मन के साथ पार्टी की सेवा की जा सके।

बैठक का संचालन प्रदेश सचिव ख्याति मुंजाल ने किया।

बैठक में डाॅ. आरसी प्रसाद, अनिल बडाईक, रूद्र शुक्ला, अशफर इमाम, प्रभात बाखला, कन्हैया पांडेय, उषा, निशा, आसिफ जियाउल, मलय कुमार, विमला स्वांसी,कंचन तिर्की, रामदयाल, प्रिंस राज, मोहसिन, गोपाल पांडेय, नौशरवान आदिल, प्रभात बाखला,डाॅ बी अनिल कुमार, पवन कुमार, प्रभात अग्रवाल मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments