विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में एनसीसी की अहम भूमिका, देशभर के नेतृत्व ने बनाई कार्ययोजना
गयाजी। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में देशभर के सभी एनसीसी निदेशालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में अतिरिक्त महानिदेशक और उपमहानिदेशक स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप एनसीसी की गतिविधियों और कार्ययोजना को प्रभावी बनाना था। रक्षा सचिव ने सभी निदेशालयों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी पहलों के साथ अपने जमीनी कार्यक्रमों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट देश के युवाओं को जागरूक करने और राष्ट्रीय अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सम्मेलन में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने पर विशेष चर्चा हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप कैडेटों को मनोसामाजिक स्वयंसेवक और सामुदायिक स्वास्थ्य दूत के रूप में अधिक सक्रिय करने की योजना की समीक्षा की गई। इस वीडियो सम्मेलन में 6 बिहार बटालियन एनसीसी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। बटालियन के कैडेटों और अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अभियानों को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका को और मजबूत करने पर बल दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





