अनंत सिंह के बागी तेवर और तेज, बोले- पार्टी रहे या जाए, नीरज कुमार को विधान परिषद चुनाव जीतने नहीं दूंगा
पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू के भीतर चल रहा अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी रहे या जाए, वह नीरज कुमार को चुनाव जीतने नहीं देंगे।
पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू के भीतर चल रहा अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी रहे या जाए, वह नीरज कुमार को चुनाव जीतने नहीं देंगे।
मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि यह पार्टी की लड़ाई नहीं, बल्कि व्यक्तिगत विवाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने जदयू में रहते हुए कई बार उनके और ललन सिंह के खिलाफ काम किया। अनंत सिंह ने यह भी दावा किया कि उन्होंने नीरज कुमार की तुलना में पार्टी के लिए ज्यादा काम और संघर्ष किया है।
अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें एके-47 मामले और दुलारचंद हत्याकांड में फंसाया गया। उन्होंने दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराने की चुनौती भी दी और कहा कि इससे सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने दो टूक कहा कि वह अपने रुख से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जेल की सजा झेली, गोली खाई और नीतीश कुमार का सम्मान किया है। उनका कहना है कि पार्टी में उनके योगदान की तुलना नीरज कुमार के योगदान से की जानी चाहिए।
वहीं, नीतीश कुमार से हाल में हुई मुलाकात को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि इस दौरान चुनाव या नीरज कुमार को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। उनके मुताबिक, वह सिर्फ नीतीश कुमार को प्रणाम करने गए थे और कुछ देर बैठने के बाद वापस लौट आए।
अनंत सिंह ने यह भी कहा कि ललन सिंह या जदयू के किसी अन्य नेता से उनकी इस मुद्दे पर बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से दोनों नेताओं के योगदान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
इस बीच, जदयू नेतृत्व की ओर से भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि उसकी प्राथमिकता बिहार विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत है। वहीं, अनंत सिंह जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के मुकाबले जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







