दिल्ली के गोल्फ लिंक्स डकैती कांड में बड़ी गिरफ्तारी, 50 हजार का इनामी आरोपी बिहार के मधुबनी से पकड़ा गया
मधुबनी/नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके गोल्फ लिंक्स में कारोबारी के घर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक फरार आरोपी को बिहार के मधुबनी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे 31 अक्टूबर 2026 को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
मधुबनी/नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके गोल्फ लिंक्स में कारोबारी के घर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक फरार आरोपी को बिहार के मधुबनी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे 31 अक्टूबर 2026 को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 16 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में एक कारोबारी के आवास पर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाश घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए थे।
इस वारदात में घर में घरेलू सहायक के रूप में काम करने वाले आरोपी की अहम भूमिका बताई जा रही है। आरोप है कि उसने 7 से 8 हथियारबंद बदमाशों के साथ मिलकर डकैती की साजिश रची थी और घटना को अंजाम देने में मदद की थी। मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि यह आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
तकनीकी सर्विलांस से मिला सुराग
फरार आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (AEKC), क्राइम ब्रांच की टीम लगातार जुटी हुई थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) और स्थानीय स्तर पर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।
इसके बाद इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के मधुबनी जिले में कार्रवाई की और घोघरडीहा रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को दबोच लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई डीसीपी क्राइम संजीव यादव की निगरानी और स्पेशल सीपी क्राइम एचजीएस धालीवाल के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी अभियान में एसआई इमरान और अंकुर, एएसआई दीपचंद और उमेश कुमार समेत हेड कांस्टेबल योगराज, मनोज, संदीप, मनीष, मुकेश चौधरी और अनूप शामिल थे।
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर डकैती से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







