भागलपुर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन की अगुवाई में निकली पदयात्रा; हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गई। इसमें एनडीए के विभिन्न घटक दलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Nov 2, 2026 - 16:13

पदयात्रा की शुरुआत लाजपत पार्क से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता सेवा ज्योति चौक, खरमनचक और खलीफाबाग होते हुए घंटाघर चौक पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संजय सरावगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए ठोस मुद्दे नहीं हैं, इसलिए उसके नेता अपशब्दों का सहारा ले रहे हैं।

सरावगी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विपक्ष ने 68 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया था, लेकिन अपने दावे के समर्थन में किसी प्रभावित व्यक्ति को सामने नहीं ला सका।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की घबराहट उसके बयानों में दिखाई दे रही है।

कई वरिष्ठ नेता पदयात्रा में हुए शामिल

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संतोष सुमन, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल और दीपक प्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा सांसद अजय मंडल, राजेश वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहे।

पदयात्रा के जरिए एनडीए नेताओं ने गठबंधन की एकजुटता का संदेश देने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान और विपक्ष की कथित अराजकता के खिलाफ अभियान चलाने का दावा किया।

भागलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को बिहार में एनडीए के राजनीतिक जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0