SIR के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका! मतदाता सूची से नाम हटाने का फर्जी ई-मेल भेजकर मांगे जा रहे दस्तावेज
रांची/बिहार: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश सामने आई है। कुछ लोगों को फर्जी ई-मेल भेजकर दावा किया जा रहा है कि SIR प्रक्रिया के दौरान विसंगतियां मिलने के कारण उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इसके बाद नाम दोबारा जुड़वाने के लिए ई-मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक कर व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा जा रहा है।

इस तरह के ई-मेल पूरी तरह भ्रामक हैं और साइबर धोखाधड़ी का प्रयास हो सकते हैं। ऐसे में मतदाताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या अपनी निजी जानकारी साझा करने से आर्थिक और डिजिटल नुकसान हो सकता है।
फर्जी लिंक के जरिए निजी जानकारी चुराने की कोशिश
साइबर ठगी करने वाले लोग निर्वाचन प्रक्रिया का नाम इस्तेमाल कर मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। ई-मेल में नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का दावा कर जल्द से जल्द लिंक के माध्यम से जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने को कहा जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों की व्यक्तिगत जानकारी हासिल करना हो सकता है।
निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं से की सतर्क रहने की अपील
मतदाताओं से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध ई-मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। अपना ओटीपी, व्यक्तिगत जानकारी या जरूरी दस्तावेज किसी अनजान वेबसाइट पर साझा न करें।
स्पष्ट किया गया है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी या निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी की ओर से इस तरह के ई-मेल भेजकर प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए नहीं कहा जा रहा है।
BLO या ECINET ऐप से करें SIR संबंधी सत्यापन
SIR से संबंधित किसी भी प्रकार के सत्यापन या दस्तावेज जमा करने के लिए मतदाता अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें। ऑनलाइन जानकारी और निर्वाचन संबंधी सेवाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक ECINET ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
आधिकारिक पोर्टल: https://voters.eci.gov.in/
मतदाताओं को सलाह दी गई है कि निर्वाचन सूची से जुड़ी किसी भी सूचना की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से करें और साइबर ठगी से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0