मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने संभाला मोर्चा
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में सीनियर और जूनियर बैच के छात्रों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों बैच के छात्र आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, कॉलेज के 2025 बैच और 2026 बैच के छात्रों के बीच पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत देर रात हुई थी। इसके बाद अगले दिन एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और सीनियर-जूनियर छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति शांत कराई। मामले को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पटाखा फोड़ने को लेकर सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज में रैगिंग के लिए कोई जगह नहीं है। यदि रैगिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जूनियर बैच के छात्रों को दी गई छुट्टी
वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि परिसर में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए 2026 बैच के छात्रों को छुट्टी दे दी गई है। सीनियर बैच के छात्रों को भी हिदायत दी गई है कि वे किसी तरह का विवाद न करें और कॉलेज का माहौल शांत बनाए रखें।
फिलहाल पुलिस और कॉलेज प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0