समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, पंच पति की गोली मारकर हत्या; बेटी की शादी से एक महीने पहले परिवार में मातम
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत में शुक्रवार देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रसलपुर गांव के वार्ड संख्या-1 निवासी गंगो राय के पुत्र सुबोध राय के रूप में हुई है। वह रायपुर पंचायत की वर्तमान पंच धर्मशिला देवी के पति थे।

सुनसान रास्ते पर घेरकर मारी गोली
जानकारी के अनुसार, सुबोध राय शुक्रवार की देर शाम किसी जरूरी काम से वार्ड संख्या-6 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगते ही सुबोध राय जमीन पर गिर पड़े।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
घटना के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण सुबोध राय को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
बेटी की शादी से एक महीने पहले उजड़ा परिवार
इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। सुबोध राय की बेटी की शादी महज एक महीने बाद होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस वारदात ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब बेटी की शादी और भविष्य की जिम्मेदारियों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0