राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिहार की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का मिथिला पाग से स्वागत

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित भव्य समारोह में बिहार पर्यटन विभाग ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस आयोजन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया।

Oct 31, 2026 - 09:58

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पर्यटन विभाग के स्टॉल पर पहुंचे। यहां पारंपरिक मिथिला पाग और शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिहार की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और पर्यटन स्थलों की विशेष झलक प्रस्तुत की गई।

बिहार की लोककला और पारंपरिक शिल्प बने आकर्षण

बिहार के स्टॉल पर मधुबनी चित्रकला का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही ‘एक जिला, एक उत्पाद’ के तहत मखाना, सिक्की कला, टिकुली कला और पत्थरकट्टी शिल्प को प्रदर्शित किया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की विशिष्ट लोककलाओं और पारंपरिक हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया।

प्रमुख पर्यटन स्थलों की दिखी झलक

स्टॉल पर बिहार के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को भी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इनमें महाबोधि मंदिर, मां जानकी पुनौराधाम मंदिर, देव सूर्य मंदिर और प्राचीन नालंदा महाविहार के पुरातात्विक स्थल प्रमुख रहे।

इसके अलावा बिहार के पारंपरिक व्यंजनों की प्रस्तुति के जरिए आगंतुकों को राज्य की समृद्ध पाक-संस्कृति से परिचित कराया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के इस आयोजन में बिहार की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक गौरव और पर्यटन क्षमता को सामने रखने के साथ राज्य को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0