अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार, विधानसभा अध्यक्ष जल्द जारी करेंगे नोटिस

पटना: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं। इस मामले में अनंत सिंह को जल्द नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा।

Oct 30, 2026 - 18:45

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से उन्हें इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को जल्द नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के बाद उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। वह चाहें तो लिखित रूप में जवाब दे सकते हैं या व्यक्तिगत रूप से विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद होगा फैसला

डॉ. प्रेम कुमार ने स्पष्ट किया कि अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने या बरकरार रखने का फैसला सभी तथ्यों और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। इस प्रक्रिया में दोनों पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार निर्णय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में अंतिम फैसला आने की कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है। अब सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी होने वाले नोटिस और अनंत सिंह के जवाब पर टिकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0