गोपालगंज आएंगे CM सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर नारायण सिंह की जयंती समारोह में होंगे शामिल
गोपालगंज: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को गोपालगंज के देवापुर गांव पहुंचेंगे। यहां बरौली विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक मंजीत सिंह के आवास पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रजकिशोर नारायण सिंह की 92वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शुक्रवार को सदर एसडीएम और डीएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
24 वर्षों तक रहे विधायक, सरकार में संभाले कई अहम विभाग
बरौली विधायक मंजीत सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय ब्रजकिशोर नारायण सिंह के राजनीतिक जीवन की जानकारी देते हुए बताया कि वे वर्ष 1972 से 1995 तक विधायक रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले जेपी आंदोलन से भी जुड़े रहे और आंदोलन में सक्रिय योगदान दिया था।
मंजीत सिंह के अनुसार, ब्रजकिशोर नारायण सिंह ने बिहार सरकार में वित्त राज्य मंत्री और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाई थीं।
सम्राट चौधरी के पिता से भी थे करीबी संबंध
विधायक मंजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय ब्रजकिशोर नारायण सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता स्वर्गीय शकुनी चौधरी के बीच गहरी मित्रता और राजनीतिक संबंध थे। इसी जुड़ाव के बीच मुख्यमंत्री का जयंती समारोह में शामिल होना कार्यक्रम को खास बना रहा है।
मुख्यमंत्री के देवापुर आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह है। जिला प्रशासन कार्यक्रम के सफल आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी में जुटा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0