भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर रांची में सुरक्षा की तैयारी तेज, DC ने भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रांची: अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में 9 अक्टूबर 2026 को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Sep 28, 2026 - 19:19

बैठक में मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दर्शकों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दोपहर 3 बजे से दर्शकों की एंट्री शुरू होने से पहले बिना टिकट वाले लोगों को स्टेडियम के आसपास इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। इससे मैच के दौरान भीड़ नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दर्शकों को निर्धारित गेट से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे गेट खुलने से पहले स्टेडियम पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में लगें, ताकि प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

साथ ही दर्शकों से कहा गया है कि वे किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को स्टेडियम परिसर में लेकर न आएं। सुरक्षा जांच के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

बैठक में अधिकारियों और JSCA पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के साथ-साथ रांची में यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखना है।

जिला प्रशासन ने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस अधिकारी आस्था शरण, JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय और सचिव सौरभ तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से भारत-वेस्टइंडीज का यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0