कायस्थ महासभा की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नई गोदाम मोड़ से रुक्मिणी सरोवर तक निकली यात्रा, पंजाब के गटका कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों ने बांधा समां
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं सामूहिक प्रतिमा विसर्जन का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।
गयाजी।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं सामूहिक प्रतिमा विसर्जन का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नई गोदाम मोड़ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रुक्मिणी सरोवर पहुंची। यात्रा में कायस्थ समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जयघोष और उत्सवी माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की झलक दिखाई दी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण पंजाब से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गटका की पारंपरिक युद्धकला रही। कलाकारों ने तलवारबाजी और अन्य साहसिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज कौशल और फुर्ती को देखकर लोग रोमांचित हो उठे। प्रदर्शन देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर गया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सह पूर्व उप महापौर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, पार्षद संजय सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा उर्फ राजू, पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर उर्फ शिशु, कुमार गौरव, संजीव कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, छोटू सिन्हा, शशिरंजन सिन्हा, डॉ. प्रियरंजन, अभिनव सिन्हा और राजीव रंजन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।अंत में रुक्मिणी सरोवर में सामूहिक रूप से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







