आदर्श ग्राम केसपा में ग्राम विकास पर हुआ मंथन, मां तारा देवी मंदिर में किया दर्शन, गांव के विकास से ही देश का विकास संभव, सामाजिक समरसता और स्वावलंबन पर दिया जोर
टिकारी प्रखंड के आदर्श ग्राम केसपा स्थित मां तारा देवी मंदिर में दर्शन, ग्राम भ्रमण एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गयाजी। टिकारी प्रखंड के आदर्श ग्राम केसपा स्थित मां तारा देवी मंदिर में दर्शन, ग्राम भ्रमण एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री विनोद प्रसाद, प्रांत सह संयोजक, ग्राम विकास गतिविधि, दक्षिण बिहार का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। ग्राम विकास के लिए भूमि, जीव, जल, जन, वन, देशी गोवंश एवं ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देना आवश्यक है। गांव के सज्जन शक्ति, धार्मिक शक्ति, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं संगठन शक्ति के सामूहिक प्रयास से ही ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने ग्राम विकास के पांच प्रमुख आयामों सामाजिक शिक्षा एवं संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सुरक्षा और समरसता के साथ देशी गो आधारित कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर श्री विगन विश्वकर्मा, विभाग संयोजक बजरंग दल ने कहा कि युवाओं को देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग रहना चाहिए। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण और सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन श्री संजय कुमार एवं श्री हिमांशु शेखर ने किया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, श्री विक्रम कुमार, श्री मृत्युंजय कुमार, श्री राजीव कुमार सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, मंदिर के पुजारी से मां तारा देवी मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि मंदिर सामाजिक समरसता का केंद्र बने और समाज के विकास में सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और सर्वकल्याण की भावना को मजबूत करना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







