मुजफ्फरपुर जेल में छठ की अनोखी मिसाल, 98 बंदी रखेंगे व्रत; मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी करेंगे सूर्य उपासना

मुजफ्फरपुर: लोक आस्था का महापर्व छठ अब जेल की चारदीवारी के भीतर भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस बार जेल में कुल 98 महिला और पुरुष बंदी भगवान भास्कर की उपासना करते हुए छठ व्रत करेंगे। खास बात यह है कि व्रत रखने वालों में एक मुस्लिम महिला और एक सिख पुरुष बंदी भी शामिल हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करेगा।

Nov 10, 2026 - 18:31

जेल प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष छठ व्रत करने वाले बंदियों में 51 महिलाएं और 47 पुरुष शामिल हैं। इनमें सजावार और विचाराधीन दोनों तरह के बंदी हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार पूजा की तैयारियों को और बेहतर तथा आकर्षक बनाया जा रहा है, ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था

छठ महापर्व को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। महिला व्रतियों को साड़ी, लहठी और चूड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, पुरुष व्रतियों के लिए धोती, गंजी और गमछे की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे डाला, सूप, फल, पकवान और मिठाई भी उपलब्ध कराई जाएगी।

केले के पेड़ और रंग-बिरंगी रोशनी से सजेगा छठ घाट

जेल परिसर में बने छठ घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम कराया जा रहा है। घाट को केले के पेड़, रंग-बिरंगे गुब्बारों, झालरों, फूल-मालाओं और आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। जेल के अंदर भी छठ महापर्व का पारंपरिक और भक्तिमय माहौल तैयार किया जा रहा है।

जेल रेडियो पर गूंजेंगे शारदा सिन्हा के छठ गीत

छठ पूजा के पारंपरिक माहौल को और खास बनाने के लिए जेल रेडियो के माध्यम से बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के छठ गीत बजाए जा रहे हैं। इन गीतों के जरिए जेल परिसर में भी छठ की पारंपरिक छटा देखने को मिलेगी।

सुरक्षा के लिए पांच तैराकों की तैनाती

पूजा के दौरान सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से छठ घाट पर पांच तैराकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

मुजफ्फरपुर जेल में आयोजित होने वाला यह छठ महापर्व एक खास संदेश दे रहा है। यहां अलग-अलग धर्मों से जुड़े बंदी भी पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। जेल की चारदीवारी के भीतर होने वाला यह आयोजन आस्था, सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर पेश करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0