गयाजी में धूमधाम से मनी दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगाया शहर
गया शहर में दीपावली का पावन त्योहार बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
गयाजी। गया शहर में दीपावली का पावन त्योहार बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के घरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक झालरों एवं दीपों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में पटाखे जलाने को लेकर खास उत्साह देखा गया। वहीं, पुरानी गोदाम चावल पट्टी में केसव श्री के प्रोपराइटर आलोक कुमार ने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







