अंबा प्रसाद के समर्थन में आया OBC मोर्चा, सरकारी आवास खाली कराने पर सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
रांची: बड़कागांव की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को खाली कराने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा खुलकर अंबा प्रसाद के समर्थन में उतर आया है। मोर्चा ने धुर्वा स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने रांची में प्रेसवार्ता कर संगठन का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद के साथ हुई इस कार्रवाई से संगठन नाराज है। दीपावली जैसे त्योहार के समय सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई करना दुखद है।
राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार को इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अंबा प्रसाद ओबीसी वर्ग से आती हैं और इसी वजह से उनके साथ इस तरह की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा इस मामले में अंबा प्रसाद के साथ खड़ा है। ओबीसी समाज उनके समर्थन में एकजुट है और इस लड़ाई में उनका साथ देगा।
प्रेसवार्ता के दौरान राजेश कुमार गुप्ता ने राज्य सरकार से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और मामले का समाधान निकालने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0