झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! सात जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
रांची। झारखंड में नवंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सात जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं, राजधानी रांची समेत राज्य के कई अन्य जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और गिरिडीह में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल गरजने की भी संभावना है। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
10 और 11 नवंबर को भी बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को झारखंड के पूर्वी और मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 11 नवंबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
तापमान में भी होगा उतार-चढ़ाव
अगले कुछ दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव के कारण सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है।
मौसम में होने वाले इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और देर शाम घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0