बेतिया में नशामुक्ति अभियान को लेकर प्रशासन सख्त, छठ घाटों पर बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। छठ महापर्व के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

Nov 9, 2026 - 16:50

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नशामुक्ति अभियान को अधिक प्रभावी बनाने और इसमें आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि नशामुक्ति सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा। नशे की लत से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करना जरूरी है।

बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जिले में नशामुक्ति को लेकर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों का सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार किया जाए। खास तौर पर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का फेसबुक लाइव कराने को कहा गया, ताकि अभियान की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक हो सके।

छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए डीएम ने सभी प्रमुख छठ घाटों पर नशामुक्ति से संबंधित फ्लैक्स, बैनर और स्टैंडी लगाने का निर्देश दिया। इससे पर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सकेगा।

डीएम ने अधिकारियों को जागरूकता कार्यक्रमों की तारीखों का पहले से प्रचार करने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में अधीक्षक, मद्य निषेध सीमा चौरसिया, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित राज, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0