आग लगने से खलिहान में रखा 500 बोझा गेंहू जलकर राख

Jun 6, 2024 - 06:40
आग लगने से खलिहान में रखा 500 बोझा गेंहू जलकर राख

गया से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गया : टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मखपा पंचायत के मिश्र विगहा गांव स्थित एक खलिहान में रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे अचानक आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटे उठ देख ग्रामीण दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल होते तबतक खलिहान में रखा लगभग 500 बोझा गेंहू जलकर राख हो गया। इधर पीड़ित किसान जय राउत ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचना के बाबजूद दमकल की गाड़ी नही पहुंची। फलतः देखते ही देखते खलिहान में रखा सारा फसल जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित किसान जय राउत ने जिला और अनुमंडल प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है। घटना के सम्बंध में अंचल कार्यालय में लिखित शिकायत की है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0