नारायणपुर सड़क हादसे में शमशाद अंसारी की मौत, डॉ. इरफान अंसारी ने परिवार को दी ₹5.30 लाख की तत्काल मदद
जामताड़ा के नारायणपुर स्थित लोहरंगी मोड़ पर हुए सड़क हादसे में घायल शमशाद अंसारी का इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना के बाद डॉ. इरफान अंसारी उनके पैतृक गांव कोलहर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, मृतक के परिवार को ₹5.20 लाख तथा हादसे में घायल जाहिद अंसारी के इलाज के लिए ₹10 हजार की तत्काल सहायता दी गई। इस तरह परिवार और घायल के लिए कुल ₹5.30 लाख की तत्काल मदद उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग से मृतक के परिवार को ₹2 लाख की अतिरिक्त सहायता जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं घायल जाहिद अंसारी के इलाज का पूरा खर्च सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि शमशाद को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन दुख की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0