पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, सरकारी आवास खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम, मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई

रांची। झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को खाली कराने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन की टीम पहुंची। मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रशासन की ओर से आवास खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों की टीम मौके पर मौजूद रही। सरकारी आवास खाली नहीं करने को लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

Nov 7, 2026 - 17:46

दरअसल, वर्ष 2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में अंबा प्रसाद को हार का सामना करना पड़ा था। विधायक पद पर नहीं रहने के बाद नियमानुसार उन्हें आवंटित सरकारी आवास खाली करना था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद भी वह सरकारी आवास में रह रही थीं। इसी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कई बार उन्हें आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

मामले में मजिस्ट्रेट जफर हसनत ने बताया कि पिछले करीब एक साल से अंबा प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों को सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा था। प्रशासन की ओर से लगातार इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करने का फैसला लिया।

मजिस्ट्रेट ने यह भी बताया कि शनिवार को होने वाली कार्रवाई की सूचना अंबा प्रसाद को व्हाट्सएप के माध्यम से भी दे दी गई थी। इसके बावजूद उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसे में मजिस्ट्रेट की निगरानी में जिला प्रशासन की टीम सरकारी आवास खाली कराने पहुंची।

इस कार्रवाई के बाद झारखंड की राजनीति में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व विधायक का सरकारी आवास खाली कराने के लिए प्रशासन को मौके पर पहुंचना पड़ा। अब देखना होगा कि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद आवास खाली कराने की प्रक्रिया किस तरह पूरी होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0