निशा भगत आत्महत्या मामला: हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का बड़ा ऐलान, सभी 595 मंडलों में होगा पुतला दहन

रांची। आदिवासी नेत्री एवं समाजसेवी निशा भगत की आत्महत्या के मामले को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

Nov 7, 2026 - 15:24

बीजेपी की ओर से झारखंड के सभी 595 मंडलों में हेमंत सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बाराईक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि निशा भगत की आत्महत्या का मामला बेहद गंभीर है। बीजेपी इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

अशोक बाराईक ने कहा कि यदि राज्य सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं करती है, तो बीजेपी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी अलग-अलग मंडलों में शामिल होंगे। इस दौरान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0