धनवार बैंक डकैतीकांड: भाग रहा एक अपराधी जमुआ के बंसीडीह में पकड़ा गया, पुलिस-ग्रामीणों ने दबोचा
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार स्थित यूको बैंक में करोड़ों रुपये की डकैती के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। इसी बीच भाग रहे एक अपराधी को जमुआ थाना क्षेत्र के बंसीडीह में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, धनवार बाजार स्थित यूको बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बैंक से करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और लाखों रुपये नकद लूटने के बाद अपराधी फरार हो गए थे।
CCTV फुटेज में दिखे फरार अपराधी
बैंक में हुई लूटपाट के दौरान और वारदात के बाद अपराधियों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आई हैं। पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
अन्य अपराधियों की तलाश में घेराबंदी
एक अपराधी के पकड़े जाने के बाद पुलिस पूरे इलाके में घेराबंदी कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर डकैतीकांड में शामिल अन्य अपराधियों और उनके भागने के रास्ते की जानकारी जुटाने में लगी है।
दिनदहाड़े बैंक में हुई इस बड़ी वारदात के बाद गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0