CM हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

रांची: झारखंड की राजनीति में गुरुवार को एक अहम मुलाकात हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की।

Nov 5, 2026 - 13:58

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू के बीच राज्य में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह शिष्टाचार मुलाकात थी। हालांकि, इस बैठक में हुई चर्चा से राज्य के विकास और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं के बीच विचार-विमर्श की जानकारी सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0