भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, प्रकाश सिंह बोले- राहुल गांधी विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश में रच रहे साजिश

रांची। भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को विपक्षी दलों द्वारा नौटंकी बताए जाने पर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष के आरोपों पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा निशाना साधा है।

Nov 4, 2026 - 12:25

रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रकाश सिंह ने विशेष रूप से कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी और उनकी पार्टी कांग्रेस इस देश को ही नौटंकी समझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यही सोच उसकी सबसे बड़ी भूल है।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत को अपना देश नहीं मानती है, इसलिए उसे देश के लोगों की चिंता नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर देश में साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष को देश में हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है और वह राजनीतिक मुद्दों के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

दरअसल, भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर विपक्ष की ओर से की गई टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने विपक्ष के बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0