कोडरमा में सड़क हादसे के बाद बवाल, घायल को रांची रेफर करने पर ग्रामीणों ने रांची-पटना मार्ग किया जाम
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला। चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार करीब 65 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान उरवां गांव निवासी रमेश्वर ठाकुर (65 वर्ष), पिता स्व. खागो ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश्वर ठाकुर साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत में रांची रेफर, इलाज के खर्च की मांग
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रमेश्वर ठाकुर को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।
इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान कर उसे पकड़ा जाए। साथ ही घायल व्यक्ति के इलाज का पूरा खर्च भी उपलब्ध कराया जाए।
थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, जाम हटाने की कोशिश
सड़क जाम की सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक सड़क करीब एक घंटे से जाम थी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।
कोडरमा घाटी में 15 घंटे के जाम के बाद फिर बढ़ी परेशानी
गौरतलब है कि कोडरमा में यातायात व्यवस्था पहले से ही प्रभावित थी। कोडरमा घाटी में एक वाहन के खराब हो जाने के कारण करीब 15 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही थी। सुबह करीब 8 बजे जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन चंदवारा में सड़क दुर्घटना के बाद रांची-पटना मार्ग फिर जाम हो गया।
लगातार जाम की वजह से यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0