हाजीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी छोटू घायल

बिहार के हाजीपुर में रविवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मरमला चौर में हुई इस मुठभेड़ में अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राज नंदन उर्फ छोटू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है।

Nov 2, 2026 - 10:55

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, वैशाली जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर छोटू की तलाश में मरमला चौर पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव के पास छिपकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है।

सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें छोटू के दाहिने पैर में गोली लग गई।

17 संगीन मामलों में आरोपी

घायल अपराधी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राम के पुत्र राज नंदन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह वैशाली और समस्तीपुर जिले में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 गंभीर मामले दर्ज हैं।

अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी

छोटू समस्तीपुर जिले के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वर्ष 2025 में न्यायालय में पेशी के दौरान वह समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से वैशाली पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी।

घटनास्थल से हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0