हरीश द्विवेदी के प्रथम बिहार आगमन पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

अंगवस्त्र एवं भगवान विष्णु के चरणचिह्न का स्मृति चित्र भेंट कर जताया सम्मान, कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा को और सशक्त बनाने का जताया विश्वास

Nov 1, 2026 - 16:33
हरीश द्विवेदी के प्रथम बिहार आगमन पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार तथा कर्नाटक के प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी के प्रथम बिहार आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र एवं भगवान विष्णु के चरणचिह्न का स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हरीश द्विवेदी के बिहार प्रभारी बनने के बाद उनके प्रथम आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण निश्चित रूप से बिहार भाजपा संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में बिहार भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनेगा। उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा तथा पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के अभियान को नई गति मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है। नए नेतृत्व के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का भाव और प्रबल होगा। अंत में उन्होंने श्री हरीश द्विवेदी को बिहार की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0