‘राम के गेटअप में आया तो लोगों ने छुए पैर’, देव शर्मा बोले- लगा मेरे अंदर प्रभु श्रीराम की ऊर्जा आ गई

मुंबई: अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है। फिल्म में अंजलि अरोड़ा मां सीता का किरदार निभा रही हैं, जबकि अभिनेता देव शर्मा भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद देव शर्मा ने राम का किरदार निभाने के अनुभव को लेकर अपनी बात साझा की है।

Sep 19, 2026 - 10:25
‘राम के गेटअप में आया तो लोगों ने छुए पैर’, देव शर्मा बोले- लगा मेरे अंदर प्रभु श्रीराम की ऊर्जा आ गई

मुंबई:- अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है। फिल्म में अंजलि अरोड़ा मां सीता का किरदार निभा रही हैं, जबकि अभिनेता देव शर्मा भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद देव शर्मा ने राम का किरदार निभाने के अनुभव को लेकर अपनी बात साझा की है।

देव शर्मा ने बताया कि जब वह पहली बार भगवा कपड़े पहनकर भगवान राम के गेटअप में सेट पर पहुंचे तो वहां करीब 350 लोग मौजूद थे। उनके मुताबिक, कुछ बुजुर्ग लोगों ने उन्हें भगवान राम के रूप में देखकर उनके पैर छुए। अभिनेता ने कहा कि उस पल उन्हें महसूस हुआ कि अब लोग उन्हें देव शर्मा नहीं, बल्कि श्रीराम के रूप में देख रहे हैं।

अभिनेता ने आगे बताया कि उस समय उनके लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी जैसा था। उन्होंने कहा कि राम का किरदार निभाते हुए उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस हुई और उन्होंने उसी भाव के साथ भगवान राम की चाल-ढाल को अपनाने की कोशिश की।

हालांकि, देव शर्मा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी सोशल मीडिया पर वीएफएक्स और एक्टिंग को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0