एमएलसी चुनाव को लेकर राजद की बैठक, अनिल कुमार झा के समर्थन में चुनावी रणनीति पर मंथन

दरभंगा। स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार झा के समर्थन में चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक ललित कुमार यादव ने की।

Sep 19, 2026 - 12:50
एमएलसी चुनाव को लेकर राजद की बैठक, अनिल कुमार झा के समर्थन में चुनावी रणनीति पर मंथन

दरभंगा:- स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार झा के समर्थन में चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक ललित कुमार यादव ने की।

बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज करने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने को लेकर चर्चा की।

पूर्व विधायक ललित कुमार यादव ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक जमीनी कार्यकर्ता को विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने कहा कि एक समय दरभंगा में राजद का विधायक हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए के विधायक हैं। ऐसे में दरभंगा में राजद की राजनीतिक पकड़ मजबूत करना और चुनाव में जीत हासिल करना पार्टी के सामने चुनौती है।

बैठक में कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और चुनावी अभियान को मजबूत करने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0