दीपावली मिलन समारोह में शिक्षकों ने साझा की खुशियां, एकता और सौहार्द का दिया संदेश

मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ (MUPGTA) की ओर से विशेष आयोजन, चाय पर विश्वविद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों के भविष्य पर हुई सार्थक चर्चा

Nov 5, 2026 - 21:50
दीपावली मिलन समारोह में शिक्षकों ने साझा की खुशियां, एकता और सौहार्द का दिया संदेश

बोधगया। दीपावली के पावन अवसर पर मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ (MUPGTA) की ओर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए विशेष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार तरुण ने कहा कि इस तरह के आयोजन शिक्षकों के बीच आपसी मेलजोल, एकता, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाते हैं। वहीं, संघ के सचिव रविन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना संघ की प्राथमिकता है। इस प्रकार के मिलन समारोह आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाने में सहायक होते हैं। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी शिक्षकों का सामूहिक प्रयास जरूरी है। समारोह के दौरान शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ आत्मीयता से दीपावली की खुशियां साझा कीं। इसके पश्चात टी पार्टी का आयोजन किया गया। चाय की चुस्कियों के बीच विश्वविद्यालय की प्रगति, शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई। सभी शिक्षकों ने आपसी एकता, सहयोग और विश्वविद्यालय के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर ममता मेहरा, कुमारी दीपा रानी, डॉ. एकता वर्मा, प्रियंका सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विशाल कुमार, डॉ. नीरज, डॉ. पीयूष कुमार सिन्हा, डॉ. वंदना, डॉ. अलका, डॉ. मीनाक्षी प्रसाद, आलोक कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम हर्षोल्लास, आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0