रंगों के संग मिर्जा गालिब कॉलेज में सजी रचनात्मकता की छटा, 30 स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

एनएसएस इकाई की रंगोली प्रतियोगिता में छह टीमों ने विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर बनाई आकर्षक रंगोलियां

Nov 5, 2026 - 22:50
रंगों के संग मिर्जा गालिब कॉलेज में सजी रचनात्मकता की छटा, 30 स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

गयाजी। शहर के प्रतिष्ठित मिर्जा गालिब कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 30 स्वयंसेवकों ने छह टीमों में शामिल होकर विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने कहा कि रंगोली के माध्यम से प्रतिभा प्रदर्शन के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश भी दिया जाता है। उन्होंने कॉलेज में इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर जोर दिया। वहीं, शासी निकाय के सचिव शकील अहमद खान ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शासी निकाय के उपाध्यक्ष एस.एम. ओबैदुल्लाह भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. रश्मि एवं डॉ. ब्यूटी कुमारी ने निभाई। इस मौके पर डॉ. जोफैल हसन, डॉ. इरफाना नाहिद, डॉ. मो. सफदर अली, डॉ. सिद्धार्थ गौतम सहित शिक्षकेतर कर्मियों में मो. राशिद अली, हंजला अफरोज एवं मेहंदी हसन समेत कई शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम की जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. इबरार खान एवं डॉ. अकरम वारिस ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0