झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। इस दौरान राज्य के विकास, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

Nov 5, 2026 - 19:46

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वालों में झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक (GM) सिंकू कुमार परिरा और सहायक महाप्रबंधक (AGM) संजय कुमार शामिल रहे।

आम लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने पर जोर

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड ग्रामीण बैंक की भूमिका और उसके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास और आम लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विशेष विजन के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समेत राज्य सरकार की अन्य योजनाएं शामिल हैं।

सरकारी योजनाओं में बैंकों की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में बैंकिंग संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होने से आम लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

इस मुलाकात को राज्य में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0