रोजगार की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, हजारीबाग की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में मचा हड़कंप
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार की मांग को लेकर एक युवक के टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। सुशी इन्फ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के साइट कार्यालय परिसर में पहरा गांव निवासी राहुल कुमार ने रोजगार नहीं मिलने से नाराज होकर टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने अपने हाथों से लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि करीब छह महीने पहले उसने कंपनी में ट्रायल पास किया था। इसके बावजूद उसे अब तक ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। युवक का दावा है कि रोजगार को लेकर कंपनी की ओर से लगातार आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन उसे काम नहीं मिला।
राहुल कुमार ने अपने पत्र में कंपनी के जीएम आर.एस. यादव पर कथित वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इसी नाराजगी में वह कंपनी के साइट कार्यालय परिसर में स्थित ऊंचे टावर पर चढ़ गया और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगा।
घटना के बाद परियोजना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय युवाओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के मुद्दे पर कंपनी प्रबंधन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने तथा रोजगार से जुड़े विवाद का निष्पक्ष समाधान करने की मांग की है।
फिलहाल युवक की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है। प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की अपील की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0