देवघर पहुंचे देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

देवघर: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को देवघर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर देवघर एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियां की गई थीं। विमान से उतरते ही न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप-01) के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

Nov 2, 2026 - 17:36

मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के लिए देवघर एयरपोर्ट पर न्यायिक एवं प्रशासनिक महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय ने उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केके झा तथा झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजन अस्थाना ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

प्रशासनिक अधिकारियों में संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, डीआईजी अंबर लकड़ा, देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। उनके दौरे को देखते हुए शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाई गई है।

मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के दौरान न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने उनके देवघर दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियों को दर्शाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0