आज देवघर पहुंचेंगे CJI सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में करेंगे पूजा; विधिक सेवा शिविर में बांटेंगे सहायता
देवघर। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचेंगे। अपने दौरे की शुरुआत वे बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के साथ करेंगे। इसके बाद देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर में शामिल होंगे।
देवघर। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचेंगे। अपने दौरे की शुरुआत वे बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के साथ करेंगे। इसके बाद देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर में शामिल होंगे।
मुख्य न्यायाधीश बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
विधिक सेवा शिविर में जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ
बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर में हिस्सा लेंगे। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद और पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान लाभुकों के बीच सहायता राशि और मुआवजे के चेक भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों तक न्याय, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
देवघर के बाद रांची में IT केंद्र का करेंगे उद्घाटन
देवघर में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत रांची रवाना होंगे। वहां झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी (IT) केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
इस केंद्र के शुरू होने से न्यायिक व्यवस्था में तकनीकी सुविधाओं को मजबूत करने और अदालतों के कामकाज को अधिक आधुनिक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
देश के मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर देवघर में न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। उनके दौरे को राज्य में न्यायिक सेवाओं और विधिक सहायता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







