सोनिया गांधी से मिले लालू यादव, मनरेगा से लेकर बिहार को मिले 1.45 लाख करोड़ तक पर हुई चर्चा; पुरानी यादें हुईं ताजा
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच लंबे समय बाद बातचीत हुई और यूपीए सरकार के कार्यकाल की पुरानी राजनीतिक यादें भी ताजा हुईं। सोनिया गांधी ने लालू यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच लंबे समय बाद बातचीत हुई और यूपीए सरकार के कार्यकाल की पुरानी राजनीतिक यादें भी ताजा हुईं। सोनिया गांधी ने लालू यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस मुलाकात की तस्वीरें लालू प्रसाद यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी उनके आवास पहुंचीं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की राजनीति और यूपीए सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
लालू यादव ने यूपीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय युवाओं, किसानों, जवानों और आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कई महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई थीं। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) और सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) को विशेष रूप से याद किया। उनके अनुसार, इन कानूनों ने आम नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाने और देश में पारदर्शिता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
बिहार को मिले आर्थिक सहयोग का भी किया जिक्र
लालू प्रसाद यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान बिहार को मिले आर्थिक सहयोग की भी चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि उस समय बिहार के विकास के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। इस सहयोग को उन्होंने राज्य के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।
तेजस्वी यादव ने बताया पुराना रिश्ता
इस मुलाकात पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव के बीच काफी पुराने और अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों नेताओं ने कई कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में एक-दूसरे का साथ दिया है। तेजस्वी के मुताबिक, काफी समय बाद दोनों की मुलाकात हुई और सोनिया गांधी मुख्य रूप से लालू यादव का हालचाल जानने उनके आवास पहुंची थीं।
इस मुलाकात को केवल एक शिष्टाचार भेंट के तौर पर ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और राजद के पुराने राजनीतिक रिश्तों के नजरिये से भी देखा जा रहा है। बिहार की राजनीति में दोनों दलों की साझेदारी को देखते हुए इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







